केतार :
केतार हाई स्कूल के पास पुल से गिराने के फलस्वरूप मौके पर अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई
रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव देखा गया.. शव देखे जाने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई..लोहिया समता उच्च विद्यालय के समीप पंडा नदी पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखे जाने की सुचना पुलीस को दी गई.... ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से उस व्यक्ति की पहचान की गई.. शव का पंचनामा कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है..
मृतक के पुत्र ने कहा कि उसके पिता शादी समारोह में केतार आए हुए थे.. रात्रि के समय करीब 8:00 बजे उसके पिता नदी के पुल पर बैठे हुए थे.. इसी दौरान उन्हें झपकी लग गई और वें निचे गिर गए... इस मौत पर महज उसने एक प्राकृतिक दुर्घटना की आशंका व्यक्त की है.... उसने कहा कि इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है.. मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुखेंद्र राम ग्राम मकरी टोला बरवाबांध भवनाथपुर के रूप में की गई है..
पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.. पुलिस अपनी जांच में लगी हुई है..