मझिआंव :
तलशबरिया पंचायत के आधौरा चार मुहान के पास शहजाद खां के घर के पास एक पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी धक्का घटनास्थल पर हुई मृत्यु।
पिकअप वैन पर दिलशाद टेंट प्रतापपुर लिखा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मझिआंव से बरडीहा की ओर जा रही तेज रफ्तार में पिंक अप वैन उसी समय दूबे तहले रोड के दक्षिण की ओर से मोटरसाइकिल सवार भी तेज रफ्तार से आ रहा था,जिसे मोटरसाइकिल सवार कांडी थाना क्षेत्र के बिहारी चौधरी को रौंदते हुए उसी मोड़ पर स्थित शहजाद खान के घर में पिकअप वैन जा घुसा, जिसे मौके पर ही बिहारी चौधरी की मृत्यु हो गई।जिससे 5 वर्षीय शहजाद खान के पोता बाल-बाल बचा। पिंक अप वैन के चालक मौके से फरार हो गया। मृतक कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव का बताया उच्च जा रहा है ।
मौके पर एएसआई आलोक कुमार दल बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। लोगों की काफी भीड़ उमड़ी है।