whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216580
Loading...


उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्या

location_on गढ़वा access_time 26-May-23, 05:16 PM visibility 663
Share



उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्या


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशनकार्ड, जमीन विवाद, पेंशन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सर्वप्रथम डंडई प्रखंड के तसरार ग्राम निवासी शहनाज बीबी, पति-जाकिर हुसैन ने अपने पीएच राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने हेतु आवेदन किया लेकिन किसी कारणवश अब तक परिवार का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाया, इस संबंध में उन्होंने जनता दरबार में आवेदन दिया मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
रंका प्रखंड के बाघहारा पंचायत अंतर्गत ग्राम गौरगड़ा निवासी द्वारा मनरेगा योजना के तहत टीसीबी एवं कूप निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करने से संबंधित शिकायत किया गया। मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को निर्देशित किया गया। नगर उंटारी प्रखंड के ग्राम चीत विश्राम निवासी हरिदास गुप्ता पिता प्रसाद साह ने एनएच 75 फोरलेन में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर समाहर्ता कार्यालय को निर्देशित किया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से कार्यपालक दण्डाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय साखा, विकास कुमार भी जनता दरबार में उपस्थित रहें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play