whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215758
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 25-May-23, 07:57 PM visibility 741
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के रॉकी मोहल्ला में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में मोहम्मद जफर खान घायल हो गया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसके सगे भाई अख्तर खान के साथ उसका भूमि विवाद चल रहा था उसी दौरान अख्तर खान सहित उसके कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर मोहम्मद जफर के साथ मारपीट कर दिया जिसमें जफर खान घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है गढ़वा जिला अंतर्गत रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी राजकुमार की पत्नी आरती देवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के संबंध में मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि राजकुमार और आरती की भी किसी बात को लेकर मारपीट हो रहा था इसी दौरान आरती भागने लगी इसी बीच घर के कुछ दूरी पर से गुजरा तार की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई उधर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आरती के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने बराबर मारपीट किया करते थे शादी के बाद से लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और मारपीट करते थे कई बार इसको लेकर पंचायती भी हुआ था लेकिन बुधवार की शाम उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दिया गया और साक्षी छुपाने के लिए बिजली करंट का बहाना बनाया गया है गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के 22 प्लॉट में एक पेड़ गिरने से बरवाहा गांव निवासी रामलाल राम की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामलाल राम बरवाहा बाजार से अपना घर जा रहा था उसी दौरान तेज आंधी तूफान चलने लगे इसी बीच 22 प्लॉट में जैसे ही वह पहुंचा एक पेड़ पर अचानक बृजपात हुई और पेड़ टूटकर रामलाल के शरीर पर जा गिरा। गंभीर स्थिति में रामलाल को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान उसका मौत हो गया। गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी जगदेव राम की पत्नी सीमा देवी 35 वर्ष स्वर्गीय नंदू राम की पत्नी सुनीता कुअर 40 वर्ष वह उसकी पुत्री बेबी कुमारी 17 वर्ष मारपीट की घटना में घायल हो गई है। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनीता कुअर का गाय भूल गया था।
जिसे लेकर सुनीता कुअर ने सदर थाना में इसकी सूचना दिया था। सूचना के बाद फिरोज खान यह कहते हुए मारपीट करना शुरू किया कि तुम हमारे नाम पर सदर थाना में गाय चोरी करने की सूचना दी है। जिसके बाद फिरोज खान, हसीना बीवी, नाजिया खातून, कुबरा खातून, चांदनी आदि लोग उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना में तीनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है. गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव निवासी रामधनी राम का पुत्र राम लाल राम 45 वर्ष की मौत पेड़ गिरने से हो गई घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामलाल राम का पुत्र कृष्णा राम का 27 मई को शादी होने होने वाला था इस बात को लेकर घर में शादी की तैयारी चल रही थी शादी को लेकर रामलाल राम अपने एक रिश्तेदार के साथ घर से 4 किलोमीटर दूर पर एक टेलर मास्टर के पास शादी समारोह के लिए कपड़ा सिलवानेके लिए देने गया हुआ था वापस लौटने के दौरान साथ गए अपने रिश्तेदार को रामलाल वहां से सब्जी खरीद कर घर आने की बात कह कर उसे भेज दिया बुधवार की देर शाम राम लाल लौट रहा था इसी दौरान 22 प्लॉट के पास तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश के साथ वज्रपात एक पेड़ पर हो गई इसी क्रम में पेड़ टूटकर रामलाल के ऊपर गिर गया इस घटना में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के गोदरमना में एक मालवाहक ट्रक के चालक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चालक का शव ट्रक के केविन में ही पाया गया। मृतक सीताराम राम जयवत 56 वर्ष पिता रामबो यशवंत जयवत महाराष्ट्र के जिला बुलढाणा के देउगांवराजा थाना क्षेत्र के पांगरी गांव का रहनेवाला था। वह एस ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था।              बताया गया कि वह छतीसगढ़ से गंतव्य की ओर जा रहा था। इस दौरान गोदरमना में गाड़ी खड़ा कर उसी में सो रहा था। बाद में बड़ी देर तक मालवाहक ट्रक को वहां खड़ा देखकर लोगों में ट्रक में झांककर देखा तो चालक को मृत पाया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना रंका थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक के शव को अपने कब्जे में ले लेकर सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया तथा मृतक के स्वजनों को सूचना भेजवाया। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर आनंद बसफर, मृतक के पुत्र वासुदेव जयवत समेत कई स्वजन गढ़वा पहुंचे। इसके पश्चात उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सौंप दिया। उसके स्वजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशन नहीं है। लेकिन अचानक मौत से वे लोग स्तब्ध हैं। गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के बरवाहा गांव निवासी रामधनी राम के पुत्र रामलाल राम 45 वर्ष की मौत वज्रपात की घटना में हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। इस संबंध में मृतक के स्वजनों ने बताया कि रामलाल राम के बड़े पुत्र कृष्णा राम की शादी 27 मई को होनेवाली थी।
इसे लेकर घर में शादी की तैयारी चल रही थी। बुधवार को रामलाल राम एवं उसके एक रिश्तेदार पैदल ही अपने घर से निकले थे। रामलाल ने गांव से चार किलोमीटर दूर 22 प्लाट बाजार में एक दर्जी के पास कपड़ा सिलवाने दे दिया। इसके बाद वह घर लौट रहा था। इस बीच तेज हवा के साथ हल्की वर्षा शुरु हो गई। वर्षा से भींगने से बचने के लिए रामलाल राम ने एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस बीच वज्रपात की घटना घटित हो गई। जिसकी चपेट में आने से रामलाल राम की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर उसके स्वजनों ने आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने गुरुवार को रामलाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके स्वजनों को सौंप दिया। इस घटना को लेकर रामलाल के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play