भवनाथपुर :
प्रखंड के झगड़ाखाड स्थित कल्याण गुरुकुल में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 39 छात्रों को विनायक कंस्ट्रक्शन कंपनी सोलापुर महाराष्ट्र के अधीन भेजा जा रहा है । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख शोभा देवी, जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ,भाजपा नेता निरंजन पाठक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव एवं वार्ड सदस्य दिलीप राम ने नियुक्ति पत्र दिया प्रदान किया। इस मौके पर प्रमुख शोभा देवी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते कहा कि इस गुरुकुल के कई छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार पा चुके है। उनकी अर्थिक स्थिति भी अब पहले से बेहतर हो गई है। आप लोग जिस कंपनी में काम करें, लगन से करें।
कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य बृज किशोर सिंह ने बताया कि यह 33वां बैच प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी करने बाहर जा रहे है। कहा कि इस कल्याण गुरुकुल से अब तक 18129लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विभिन्न कंपनियों ने नौकरी दी है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी कल्याण गुरुकुल से जुड़ने की अपील किया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवक प्रशिक्षित होंगे। जिससे बेरोजगारी कम होगी।इस मौके पर ट्रेनर विजय शर्मा, रमेश उरांव, पेन आइटी के अंशु कुमार, एमी मृत्युंजय पाठक, एमी नसरीन बानो,राजमोहन यादव, आर एस पाठक, लव कुमार,सहित कई लोग उपस्थित थे।