whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27210897
Loading...


SPD कॉलेज में विज्ञान संकाय की छात्रा शुभी सिंह ने 85.6% अंक लाकर बनी टॉपर

location_on बंशीधर नगर access_time 25-May-23, 05:50 PM visibility 659
Share



SPD कॉलेज में विज्ञान संकाय की छात्रा शुभी सिंह ने 85.6% अंक लाकर बनी टॉपर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्थानीय शंकर प्रताप देव इंटरमीडिएट महाविद्यालय की कक्षा बारहवीं विज्ञान संकाय की छात्रा शुभी सिंह ने 85.6% अंक लाकर अपना , अपने माता-पिता एवं अपने महाविद्यालय का नाम रौशन किया है। सुभी सिंह भवनाथपुर थाना क्षेत्र के टाउनशिप गांव निवासी रजनीश कुमार सिंह की पुत्री है। उसके पिता एक साधारण व्यवसाई हैं व माता गृहणी है। छात्रा शुभी सिंह ने बताया कि मैं अपने प्रारंभिक पढ़ाई से लगातार अपनी मेहनत से अपने विद्यालय में हर क्लास में टॉपर रही हूं। वहीं कॉलेज में भी विज्ञान संकाय की परीक्षा में मैं अपने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के मार्गदर्शन से यह परिणाम लाई हूं इसका पूरा श्रेय मेरे माता-पिता एवं कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों का है।
शुभी सिंह ने बताया कि मैं आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करूंगी और एक बड़ा इंजीनियर बन कर देश के विकास में सहयोग करूंगी। एवं साथ में अपने जिला और प्रखंड का नाम रोशन करूंगी इसके अलावा अपने कमाई के पैसों से गरीबों का भी सहायता करूंगी। इधर शुभी सिंह के प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज टॉपर करने पर उनके परिवार वालों में खुशी का माहौल है। शुभी सिंह की माता संगीता देवी एवं पिता रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि शुभी ने निरंतर मेहनत किया है। इसी का परिणाम है कि आज वह अच्छे अंक से इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आगे भी वह मेहनत से पढ़ाई करती रहे ऐसी ही अपेक्षा है। शुभी की इस सफलता पर महाविद्यालय के सचिव राज राजेंद्र प्रताप देव , प्राचार्य राजू प्रसाद राज, वरीय व्याख्याता सत्येंद्र नाथ पांडेय, अश्विनी कुमार चौबे, विवेक विभूति , पूजा सिंह एवं समस्त शिक्षक- शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शुभी सिंह के साथ-साथ सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दिया है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play