भवनाथपुर :
बीते चार दशकों से संचालित बीएसएम कालेज के इंटर साइंस में 68 छात्रों में 55 हुए फेल 5 छात्र फर्स्ट 8 सेकेंड स्थान प्राप्त किये है ।
पहले स्थान पर आने वालों में उमंग राम 307 अंक आलोक कुमार 307 अंक निधि कुमारी 302 अंक प्राप्त किये है ।वन्ही फेल हुए छात्रों में कॉलेज प्रोफेसरों के प्रति खासा आक्रोश है छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के प्रोफेसर के द्वारा प्रेक्टिकल में पांच सौ से हजार रु तक लिए गए नम्बर के नाम पर पैसे फिर भी हुए फेल आक्रोशित छात्र नन्दगोपाल कुमार ,अभिजीत कुमार ,अंकित ,नीतीश, अनीस,ओमप्रकाष ,दुर्गेश,काजल कुमारी ,प्रियंका ,चंचला ,अर्पणा, कुमारी ने बताया कि हमलोंगो का इक्जाम बहुत अच्छा दिया गया था परंतु कॉपी जांच में कहीं न कंही लापरवाही बरती गई है हमलोग दुबारा कॉपी जांच करना चाहते है ।
कहा कि विद्यालय में कोई पढ़ाई ढंग का नही हो रहा है साइंस विषय के प्रोफेसर वीरेंद्र विश्वकर्मा ,सशि कुमारी व अरविंद कुमार सेंगर के द्वारा ।महा विद्यालय के बजाए अपने घरों व कोचिंग सेंटर में टिवशन पढ़ाने पर जोर है ।कहा कि उक्त तीनों लोंगो के द्वारा प्रेक्टिकल में पासिंग मार्क्स के लिए पांच पांच सौ प्रति विभाग के छात्रों से पैसा लिया गया फिर भी प्रेक्टिकल में भी कई छात्र फेल हो गए है । वन्ही छात्रों से प्रेक्टिकल में पैसे लेने के मामले में तीनों प्रोफसर ने आरोप को बेबुनियाद बताया है । बताते चले कि पिछले चार दशक से बीएसएम कॉलेज संचालित है ।इस महाविद्यालय से पढ़कर आज कई छात्र छात्रा सरकारी व गेर सरकारी संस्थानों में उच्च पद पर अशीन है परंतु इस वर्ष इंटर साइंस के आये रिजल्ट से कॉलेज के शाख पर बटा लगा है ।
बीएसएम विद्यालय के प्रचार्य आरपी शुक्ला ने इस बाबत बताया कि छात्रों के आये खराब परिणाम से दुखी हूं यह जांच का मामला है कि कहाँ कमी हुई है ।छात्रों के द्वारा प्रोफेसरों पर प्रेक्टिकल में पैसे लेने की जानकारी नही है ।