भवनाथपुर :
प्रखंड कार्यालय के बाहर सोमवार को नो पार्किंग में खड़ी बाईक को बीडीओ जयपाल महतो के द्वारा पुलिसकर्मियों को बुलाकर एक दर्जन बाईक का हवा निकालते हुए चेतावनी देकर छोड़ा गया था।
परंतु दो दिन का बाद ही बीडीओ के आदेश को धता बताते हुए जहां एक ओर प्रखंड कर्मी अपनी बाईक को प्रखंड भवन के अंदर गाड़ी खड़ी कर आदेश का अवहेलना कर रहे ।तो दूसरी ओर आम लोंगो की बाईक ठीक नो पार्किंग में खड़ी है जिसके कारण बीडीओ जयपाल महतो की सरकारी बुलेरो गाड़ी बाहर धूप में खड़ी नजर आई जबकि 15वे वित्त से बने पार्किंग सेड में भी लोंगो के द्वारा बाईक पार्क कर दीया जा रहा है ।बताते चलें कि प्रखंड कार्यालय में दूर दराज से सैकड़ो ग्रामीण को प्रखंड कार्यालय में आना जाना होता है ।
जो अपनी वाहनों को आसपास कोई धूप व वारिस से बचाने के लिए जगह नही होने के कारण अपनी वाहन प्रखंड भवन गेट के सामने ही छाया में खड़ी कर देते है जिससे अधिकरियो को भी परेसानी हो रही है।