भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र के धनीमंडरा के गांव में पानी की तलाश में भटक रहे एक हिरण पर कुत्तों ने हमला बोलकर उसे घायल कर दिया।
गांव वालों ने किसी तरह आवारा कुत्तों से बचाकर हिरण को पकड़कर पेड़ में बांधकर रखा और उसका उपचार भी किया। गांव के सर्वेश पासवान ने वन विभाग को भी सूचना दी गयी। जिसके के बाद वन विभाग के फॉरेस्टर निशांत कुमार एवं गार्ड राहुल कुमार सिंह ने मौके पहुंचकर हिरण का करवाया इलाज। इलाज के बाद जंगल में हिरण को छोड़ा दिया गया। ग्रामीण सर्वेश पासवान, सुनील पासवान, महेंद्र पासवान, उदय वियार, विमलेश वियार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण तालाब एवं नदी सुख चुके हैं जिसे बेजुबान पशु पक्षी हलकान पड़े हैं।
वन्य जीवन पानी की तलाश में आबादी की ओर तरफ रुख कर रहे हैं। बुधवार की दोपहर में जंगल से निकला एक हिरण पानी की तलाश में गांव मैं आ गया। जहां उस पर कुत्तों का झुंड हमला बोल दिया और उसको घायल कर दिया। जब गांव वालों ने घायल हिरण को देखातो किसी तरह से हिरण को कुत्तों से बचाकर पेड़ में बांधकर इसकी सूचना वन विभाग को दिया। जहां वन विभाग के लोगों द्वारा हिरण का इलाज करवाकर धनीमंडरा के जंगल में छोड़ दिया गया।