गढ़वा :
गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता
मैं गढ़वा जिला टीम गठन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन आज दिनाक 24/05/2023 दिन बुधवार को रामासाहू स्टेडियम में संपन हुआ l इस चयन प्रतियोगिता में जिले से कुल 110 प्रतिभागी U/14 और U/16 बालक/बालिका प्रतिभागी सामिल हुए lआज U/14 के लिए 60 mts रेस,स्टैंडिंग ब्रॉड जंप,shot put, 600mts का प्रतियोगिता कराया गया lU/16 के लिए 80Mts ,600mts, 1600mts , लंबी कूद ,शॉट पुट ,डिस्कस थ्रो , का प्रतियोगिता कराया गया l झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा जूनियर राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता रामगढ़ के रजरप्पा में 27 से 28 जून तक होना था लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण अब यह प्रतियोगिता 10 से 11 जून तक होना प्रस्तावित है l ज़िला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रायल चयन प्रतियोगिता का पुनः एक और डेट जल्द में निकाला जाएगा जिससे छुटे हुए प्रतिभावान खिलाड़ी भाग लें सकेंगे एक और ट्रायल चयन प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाडियों की सूची जारी कि जायेगी तथा चयनित खिलाड़ी गढ़वा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे l आज चयन ट्रायल प्रतियोगिता में ऑफिशियल के रूप में संघ के संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी , कोषाध्यक्ष अजय कांत, फिजिकल टीचर शंकर पाल , डे बोर्डिंग सेंटर गढ़वा बालिका के कोच रमाशंकर सिंह , एथलेटिक्स एन आई एस कोच रणजीत कुमार ,जेम्स बड़ा ऐपएसटीओ लक्ष्मण राम आदि उपस्थित थे l