whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178281
Loading...


ज्ञान निकेतन विद्यालय के प्रांगण में जायंट्स ग्रुप एवं नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क ह्रदय रोग शिविर का किया गया आयोजन

location_on गढ़वा access_time 22-May-23, 08:01 PM visibility 664
Share



ज्ञान निकेतन विद्यालय के प्रांगण में जायंट्स ग्रुप एवं नारायणा  सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क ह्रदय रोग शिविर का किया गया आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज ज्ञान निकेतन विद्यालय के प्रांगण में जायंट्स ग्रुप एवं नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल गुरुग्राम के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क ह्रदय रोग शिविर का आयोजन किया गया. गढ़वा जिले के साथ साथ निकटवर्ती डाल्टनगंज, रामानुजगंज, सासाराम एवं विश्रामपुर के लगभग २० मरीजों की निःशुल्क जांच की गयी. 8 मरीजों में विभिन्न ह्रदय रोगों एवं एक मरीज़ में फेफड़े की गंभीर बीमारी की पहचान की गयी. ३ मरीजों को ओपन हार्ट सर्जरी की सलाह दी गयी जिसमे एक शिशु भी शामिल हैं. कुछ अन्य रोगियों को हार्ट से संबंधित विशिस्ट जांचों की सलाह दी गयी. वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ विकास केशरी ने बताया की क्षेत्र के रोगियों में जागरूकता का अत्यधिक अभाव है।
कई रोगी रोग की जानकारी होने के बाद भी महीनों वर्षों तक उसका समुचित उपचार नहीं करवाते हैं और घरेलू नुस्ख़ों को अपनाते हुए समय व्यर्थ व्यतीत करते हैं। हृदय के रोगों में ऐसा विलंब अत्यधिक घातक सिद्ध हो सकता है क्योंकि हृदय के विकारों का दुष्परिणाम शरीर के अन्य सभी अंगों पर पड़ता है एवं विलंब के कारण उपचार और भी ज्यादा जटिल हो जाता है। उपचार में विलंब करने से उपचार के परिणाम भी कम लाभकारी सिद्ध होते हैं। डॉ विकास के साथ साथ जायंट्स ग्रुप के सभी सदस्यों ने भी रोगियों से अपने रोग एवं उसके सही उपचार के बारे में जागरूक एवं तत्पर रहने की अपील की। डॉ केशरी ने पुनः जिले के गरीब मरीज़ों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा की 20 वर्ष की आयु तक के रोगियों को ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर कुछ अन्य संस्थाओं की मदद से आर्थिक सहायता दिलवाने हेतु वह एवं अस्पताल प्रशासन प्रतिबद्ध है. अन्य रोगियों के लिए भी न्यूनतम संभव शुल्क पर ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी और अन्य रोगियों को भी समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस सन्दर्भ में जायंट्स ग्रुप के सहयोग से ही अगले माह के तीसरे रविवार 18 जून को पुनः शिविर का आयोजन किया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play