whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177049
Loading...


नपं बकोईया में विवाद लिया नया मोड़

location_on मझिआंव access_time 22-May-23, 07:58 PM visibility 658
Share



नपं बकोईया में विवाद लिया नया मोड़


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ स्थित बकोईया दुर्गा मंदिर परिसर में नपं के द्वारा लगाए जा रहे सोलर आधारित जल मीनार में घटिया सामग्री का उपयोग करने का विरोध ग्रामीणों ने रविवार को किया। जिससे आक्रोशित होकर कनीय अभियंता संदीप कुमार कुशवाहा ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में ग्रामीणों पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देते हुए थाना में तीन नामजद एवं चार अन्य के खिलाफ आवेदन दी है ।इधर इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन देकर जांचों उपरांत कनीय अभियंता पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में ग्रामीण विकास चौबे,राकेश पाठक, मानदेव पाल,विवेक पाल,अवधेश चौधरी,अविनाश दुबे,जयप्रकाश पाठक,शशि प्रकाश पाठक,आनंद चौबे, कृपाल पाठक,कलेंद्र पासवान, ददन पाठक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नवनिर्मि दुर्गा मंदिर परिसर में सोलर आधारित जल मीनार लगाया जाना है।
जिसे कनीय अभियंता संदीप कुमार कुशवाहा के द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ बनाते हुए अपने कार्य क्षेत्र से बाहर आकर नपं मझिआंव क्षेत्र के बकोईया गांव में रविवार छुट्टी के दिन प्राकलित राशि 8 लाख 11हजार 94रूपय की लागत से बनने वाले सोलर आधारित जल मीनार में महज लगभग एक लाख की लागत से घटिया सामग्री सोलर पैनल, पंप,पाइप,तार इत्यादि खरीद कर लगाया जा रहा है। जबकि हम ग्रामीणों के द्वारा कहा गया कि किसी अच्छे ब्रांडेड एवं प्राकलन के अनुसार सामान लगवाया जाए, जिसमें हम सभी ग्रामीण भी चंदा कर सामग्री खरीदने में सहयोग करेंगे। लेकिन उनके द्वारा घटिया सामग्री लगाने का ही जिद पर अड़े रहे।जिससे आवेश में आकर कनीय अभियंता ने कहा की है मेरा पहुंच ऊपर तक है,मैं घूस लेकर खजूरी गांव के मूसहर टोला,ग्राम बिरबंधा और दुबे तहले गांव में लगने वाले सोलर आधारित जल मीनार का स्थल बदलकर मझिआंव बाजार में कर दिया हूं।
यहां का भी कार्यस्थल बदलकर कहीं अन्यत्र जगह कर दूंगा।और ज्यादा बोलोगे तो सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 8-10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवा जेल भिजवा दूंगा। साथ ही ग्रामीणों ने उपायुक्त से कनीय अभियंता पर कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा सोलर आधारित जल मीनार का बदले गए स्थल से पुराने स्थल पर लगाते हुए ब्रांडेड कंपनी की सामग्री लगवाने की मांग की है।ताकि अधिक से अधिक समय तक ग्रामीण जल मीनार का उपयोग सुचारू रूप से कर सके।साथ ही यह भी बताया गया कि कोई मारपिट नहीं हुआ है सब मामला मनगढ़ंत है फजीॅ ढंग से प्राथमिकी दर्ज करवाने का कार्य किया जा रहा है। इसकी प्रतिलिपि कौपी उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक गढ़वा, कार्यपालक पदाधिकारी नपं मझिआंव एवं थाना प्रभारी मझिआंव को भी दी है।
इधर इस संबंध मे कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि प्राकलन देखने वाले वे सब कौन होते हैं।साथ ही सवाल के जवाब में कि कनीय अभियंता संदीप कुमार कुशवाहा नगर परिषद गढ़वा के हैं तो नपं मझिआंव में कैसे कार्य कर रहे हैं ज़बाब में उन्होंने कहा कि एवं मेरे अधीनस्त कनीय अभियंता है जहां मैं चाहूंगा वह कहां काम करेगा। इधर सभी ग्रामीणों ने कहां की यह कार्यपालक एवं कनीय अभियंता की धमकी से और फर्जी केस में फंसाने के डर से यह घटिया सामग्री किसी भी कीमत पर नहीं लगाने देंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play