whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176137
Loading...


सक्षम ग्राम पंचायत को लेकर पिरामल फाउंडेशन के द्वारा खरसोता में एक दिवशीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

location_on गढ़वा access_time 22-May-23, 07:15 PM visibility 723
Share



सक्षम ग्राम पंचायत को लेकर पिरामल फाउंडेशन के द्वारा खरसोता में एक दिवशीय कार्यशाला का किया गया आयोजन


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मझिआंव प्रखंड के खरसोता ग्राम पंचायत में नीति आयोग के इंडिकेटर में सुधार हेतु पिरामल फाउंडेशन द्वारा सक्षम ग्राम पंचायत को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन पिरामल टीम कामेश कुमार, दुर्गेश तिवारी, जयंती मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यशाला में मुखिया, उप मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, सेविकाएं, स्वास्थ्य सहिया, स्कूल के प्रधानाध्यापक और ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यशाला में कामेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के नीति आयोग के सूचकांक में सुधार लाना है। उन्होंने नवजात शिशु, गर्भवती महिला एवं धात्री महिला की उचित देखभाल एवं नियमित पोषण आहार और टीका देने पर ध्यान देने को कहा।
उन्होंने बताया की सरकार की जनहित योजनाए जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और आयुष्मान भारत योजना को विस्तार पूर्वक बताया और लोगो को इसका पूरा लाभ लेने का आह्वान किया।* *गांधी फेलो दुर्गेश तिवारी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के इंडिकेटर को सुधारने हेतु मुखिया, वार्ड मेंबर और ग्रामीणों की भूमिका को विस्तार में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे ग्रामीण मिलकर इन सूचकांक पर सुधार कर सकते है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य का महत्व, महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर विचार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रोसेस में सुधार हेतु वे मॉर्निंग असेम्बली, बाल संसद, लाइब्रेरी, PTM में सुधार का प्रयत्न कर रहे है, जिससे विद्यालय का शैक्षिक वातावरण में सुधार हो सके।
गांधी फेलो जयंती मिश्रा ने छोटे बच्चों में भाषायी क्षमता बढ़ाने हेतु भारत सरकार और गूगल इंडिया के प्रयास से विकसित किये गए रीड अलोंग एप्प के बारे में लोगो को बताया। जयंती ने बताया कि रीड अलोंग की मदद से छोटे बच्चे हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर पकड़ बना सकते है तथा मनोरंजक कहानियों के माध्यम से भाषायी दक्षता हासिल कर सकते है। बैठक में मुखिया रीता देवी ने अपनी बात रखते हुए लोगों को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को समझाया। विकास कार्यो में पिरामल सदस्यों के प्रयासों की तारीफ करते हुए भविष्य में पूरा सहयोग देने का वादा किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play