whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27183132
Loading...


डाल्टनगंज के चंद्रा रेसिडेंसी होटल में RBI-DEA Workshop की शुरुआत

location_on गढ़वा access_time 21-May-23, 08:58 PM visibility 663
Share



डाल्टनगंज के चंद्रा रेसिडेंसी होटल में RBI-DEA Workshop की शुरुआत


संजय यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के DEA-FUND के अंतर्गत SA-DHAN ने अपने सहयोगी संस्थानों के साथ वित्तीय साक्षरता फैलाने हेतु पलामू जिला अंतर्गत सत्या माइक्रोकैपिटल लिमिटेड के तत्वाधान में आज इस योजना अंतर्गत डाल्टनगंज के चंद्रा रेसिडेंसी होटल में इस RBI-DEA Workshop की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक महिला उद्यमियों जो छोटे-छोटे वित्तीय सहायता पाकर आज के दौर में अपने पैरों पर खड़े होकर अपने परिवार को वित्तीय तौर पर मजबूत कर रही हैं, उन्हें इस वर्कशॉप के माध्यम से उनमें वित्तीय साक्षरता की लौ जलाई गई। जिसमें उन्हें छोटे-छोटे बचत एवं निवेश कैसे किया जाता है? भारत सरकार के अलग-अलग तरह के योजनाओं के बारे में ,एटीएम का प्रयोग करने के बारे में ,आज के दौर में होने वाले साइबर क्राइम से बचने के लिए अलग-अलग तरीकों के बारे में अच्छे तरीके से जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम की शुरुआत सत्या माइक्रोकैपिटल लिमिटेड के रीजनल मैनेजर्स अरुण मौर्य एवं सुनील रजक जी के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में इस योजना से युवाओं एवं महिलाओं को होने वाले लाभ पर संपूर्ण रूपेण प्रकाश डाला । संस्थान के ट्रेनर अजीत कुमार पोद्दार एवं आदित्य कुमार ने इस वर्कशॉप के विजन ,मिशन और मोटो को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम में आए हुए सभी महिलाओं को पूरी तन्मयता से सभी बिंदुओं को समझाते हुए ट्रेनिंग प्रदान की । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डाल्टनगंज प्रबंधक कमलेश भारद्वाज के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन अतुल कुमार पांडे के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के आशुतोष कुमार, नितीश सिंह, नैंसी कुजूर, श्यामला राय एवं अन्य सभी उधमिता विकास अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play