whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215763
Loading...


विधायक भानु ने आर्सेनिक दवा किया वितरित

location_on धुरकी access_time 23-Aug-20, 05:12 PM visibility 655
Share



विधायक भानु ने आर्सेनिक दवा किया वितरित


दिपु सिंह check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी प्रखंड के मीरचइया गांव मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त रोग प्रतिरोधक आर्सेनिक दवा का वितरण विधायक भानु प्रताप शाही ने किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से कहा की यह आर्सेनिक दवा कोरोना बिमारी को समाप्त करने की दवा नहीं है। इस दवा को खाने से शरीर मे इम्यूनिटि बढ़ता है जो कोरोना सहित विभिन्न बिमारियों से बचाने मे उपयोगी है। वहीं दवा वितरण के दौरान विधायक ने कहा की हेमंत सोरेन की तीन वैशाखियों की सरकार है। इस सरकार के गठन होने के बाद धुरकी प्रखंड की दो सबसे महत्वपूर्ण सड़क नगरउटारी से धुरकी होते अंबाखोरया और अंबाखोरया से डंडई होते मेराल तक पीडब्लूडी विभाग से पुर्व मे रघुवर दास की सरकार मे स्वीकृत हुई थी मगर सड़क चौड़ीकरन का कार्य वर्तमान हेमंत सरकार ने बंद करा दिया है।
हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड मे विकास कार्य को बंद कराने वाली सरकार है इस सरकार से सुबे मे विकास की उम्मीद लगाना चाहते हैं तो वह गलत होगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की जबतक कोरोना महामारी को ठीक करने वाला वैक्सीन या दवा नहीं आ जाता है तबतक आप चेहरे पर मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। कार्यक्रम मे उपस्थित बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा की यह दवा पुरी तरह से होमियोपैथिक है और इसको खाने से शरीर मे विभिन्न बिमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस कार्यक्रम मे भाजपा नेता अखिलेश यादव, लक्षमण राम, रामप्रवेश गुप्ता, पुर्व जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल, शंभू गुप्ता, प्रताप जायसवाल, तेजू कोरवि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play