बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र, गढवा के जिला युवा समन्वयक मोहसीन हासमी के निर्देशानुसार रविवार को प्रखंड स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने राष्ट्र निर्माण हेतु युवा मंडलो के सशक्तिकरण एवं सर्वांगीण विकास के लिए और आम लोगों में फिटनेस को अपने जीवन में उतारने के लिए फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत तीन युवा मंडलों के बीच जागरूकता अभियान चला कर खेल सामाग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर प्रखंड स्वयंसेवक ने युवा मंडल के सदस्यों को खुद को फिट रखने के बारे में जानकारी दिया। साथ ही उन्होने कहा कि खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है।
संरक्षण के अभाव में खेल की तमाम भारतीय विधाएं समाप्त होती जा रही हैं। इसे बढ़ावा देने की जरूरत है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवक ने युवाओं को अभियान के संदेश से अवगत कराया साथ ही मानसिक व शारीरिक स्वास्थ के प्रति सचेष्ट किया।
इस अवसर पर प्रगति किशोर युवा मंडल के अध्यक्ष उज्वल विश्वकर्मा, विश्वास रंजन विश्वकर्मा, गोलू कुमार, बिरसा मुंडा युवा मंडल के रोहित पासवान, विशेष कुमार, दीपक कुमार सहित विभिन्न युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।