गढ़वा : नगर परिषद वार्ड नं 2 मस्जिद गली इलाके में साफ- सफाई के अभाव में कचरे का अम्बार लगा हुआ है। बावजुद इस इलाके के प्रति न तो सफाईकर्मी को ध्यान है और नहीं वार्डपार्षद को।
स्थानीय लोगों के अनुसार नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 मस्जिद गली में ना तो कभी सफाई कर्मी नाली साफ करते हैं और ना ही गीला सूखा कचरा उठाते हैं। वार्ड के निवासियों का कहना है कि यहां सफाई कर्मी कभी कभार आते हैं लेकिन सफाई करने के बाद पुनः महीनों गुजर जाता है, बावजुद उनका दर्शन दुर्लभ है। लिहाजा इस रोड से आने- जाने में दुर्गंध के कारण लोग नाक बंद कर गुजरने को मजबुर हैं।