whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27208839
Loading...


मुहर्रम के मौके पर अनजान शहीद पर लगने वाले मेला का आयोजन स्थगित

location_on गढ़वा access_time 22-Aug-20, 07:16 PM visibility 657
Share



मुहर्रम के मौके पर अनजान शहीद पर लगने वाले मेला का आयोजन स्थगित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर इस वर्ष मुहर्रम के सात तारीख को होने वाली गढ़वा प्रखंड के हूर मध्या गांव स्थित अब्दुल लतीफ बियाबानी रहमतुल्लाह अलैह (अनजान शहीद रहमतुल्लाह अलैह) के सालाना उर्स -ए -पाक के मौके पर मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा। उक्त बातें अंजान शहीद कमेटी हूर मध्या के अध्यक्ष कुदुस खान ने एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आज 22 अगस्त को गढ़वा थाना प्रभारी व अंचल पदाधिकारी तथा अनजान शहीद वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। गढ़वा पुलिस व प्रशासन के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सात मुहर्रम के अवसर पर अंजान शहीद मजार शरीफ के परिसर में किसी प्रकार का मेला का आयोजन नहीं किया जाएगा।
साथ ही किसी समाजिक संगठन व स्वयं कमेटी की ओर से कोई मंच नहीं बनाया जाएगा। परिसर में कोई ठेला व दुकान नहीं लगाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 144 को देखते हुए पांच व्यक्तियों से अधिक लोग एक जगह पर इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अनजान शहीद हूर मध्या के श्रद्धालुओं व अकीदतमंदों से कमेटी आग्रह करती है कि सात मुहर्रम दिन गुरुवार को अपने अपने घरों पर ही हजरत अनजान शहिद रहमतुल्लाह अलैह की फ़ातेहाखानी करें। ताकि हम सारे लोग कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप से अपने आप को बचा सके। उन्होंने कहा है कि हमारी थोड़ी सी असावधानी मुसीबत बन सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुसरण करें। कुदुस खान ने कहा है कि उक्त विषय को लेकर प्रचार प्रसार कमेटी द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से भी किया जाएगा।
इस अवसर पर कुदुस खान के अलावे कमेटी के खजांची फासिउल्लाह खान व मोहम्मद मुर्तुजा उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play