भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी अरसली के बघमनवां निवासी मंसूर अंसारी तथा कैलान-कवलदाग जंगल में अवैध शराब की भट्ठी संचालन करने के आरोपी कांडी के चटनियां गांव के प्रवेश यादव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
इसकी जानकारी देते भवनाथपुर थाना के प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने बताया कि इसके पूर्व भी इन दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द किया गया। जहां पर दोनों का कोरोना का रिपोर्ट पॉजेटिव आया हुआ था। बाद में दोनों को श्रीबंशीधर नगर के ट्रॉमा सेंटर में एक सप्ताह रखा गया था। जिनका पुनः जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद दुबारा से जेल भेजा गया।