बंशीधर नगर : स्थानीय बस स्टैंड में एक परिवार में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शनिवार को अनुमंडल प्रशासन के द्वारा उक्त घर को सील कर दिया गया है तथा उधर लोगों को जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। महिला को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अगल-बगल के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन के द्वारा उक्त महिला को ट्रोमा सेंटर स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।