whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206380
Loading...


पूर्व मंत्री ने नपं द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुये इसके भुगतान पर रोक लगाने की मांग की

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Aug-20, 06:35 PM visibility 664
Share



पूर्व मंत्री ने नपं द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुये इसके भुगतान पर रोक लगाने की मांग की


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र केसरी ने नगर उंटारी अनुमंडल मुख्यालय में नगर पंचायत द्वारा चौक चौराहो एवं वार्डो में लगाए जा रहे मास्ट व हाई मास्ट सोलर लाइट में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुये इसके भुगतान पर रोक लगाने, फागिंग मशीन द्वारा मच्छर भगाने तथा सैनिटाइजर्स छिड़काव व नाली सफाई के नाम पर की जा रही लूट की स्थल जांच कर जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग किया है। श्री केसरी ने कहा है कि नगर पंचायत अंतर्गत शहर एवं वार्डों में रोशनी के लिए मास्ट एवं हाई मास्ट सोलर लाइट लोकल कंपनी दिल्ली से घटिया किस्म का लगाया जा रहा है। 48000 रुपए की हाई मास्ट के लिए लाखों का बिल बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा है कि सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव 4 मार्च 2020 को नगर पंचायत के सभागार में बैठक कर पास किया गया था। इसी प्रस्ताव को 31 मई 2020 को पारित किया गया तथा कई वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर करा कर कुल 425 मास्ट व हाई मास्टसोलर लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। लेकिन उस प्रस्ताव से हटकर मनमाने तरीके से सरकार की राशि हड़पने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने लोकल कंपनी का हाई मास्ट के नाम पर लूट का धंधा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा है कि स्थल जांच कर कार्रवाई करते हुए भुगतान पर रोक लगाकर नगर पंचायत की राशि को लूट से बचाया जाए। उन्होंने कहा है कि नगर पंचायत में खरीदे गए फागिंग मशीन किस कंपनी का और कितने मूल्य का है।
इसकी जांच भी की जाए। इस मशीन से आम जनता को कोई लाभ नहीं हो रहा है। यदि इसका उपयोग हुआ होगा तो दोनों पंचायत प्रतिनिधि अपने आवासों में किए होंगे। राशि बढ़ा चढ़ाकर कोरोना के नाम पर राशि लूटने के लिए इस मशीनों की कीमत अधिक दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई के नाम पर नागरिक सुविधा मद एवं अन्य मदों की राशि की भारी लूट हो रही है। इसकी स्थल जांच कराई जाए तथा जनता से पूछा जाए एवं कितनी राशि खर्च की गई। इसकी जांच कराया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांव-गांव में टैंकर भेज कर लोगों को पानी देना सराहनीय कार्य है। लेकिन इसका लाभ उठाकर अध्यक्ष एवं नगर पंचायत प्रबंधक द्वारा चौतरफा लूट हुई है। फर्जी बिल बनाकर राशि की निकासी कर बंदर बाट हुआ है।
उन्होंने कहा है कि उक्त सभी बिंदुओं पर स्थल जांच करा कर करवाई किया जाए जिससे सरकार की हो रही बदनामी से बचाया जा सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play