बिग ब्रेकिंग
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के महुपी गांव के पास गला रेतकर एक व्यक्ति की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने महूपी गांव एवं चेतना गांव के बीच से शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के महुपी गांव निवासी उमेश चौबे 45 वर्ष के रूप में किया गया है। घटना करीब दोपहर 2 बजे की है।
घटना के संबंध में उमेश चौबे की भाई धर्मेंद्र चौबे ने आरोप लगाया है कि उनके भाई उमेश चौबे की हत्या, गांव के भूमि माफिया के मिली भगत से किया गया है। उन्होंने बताया कि 19 मई 2020 को गढ़वा थाने में इस संबंध में सनहा दर्ज भी कराया गया था। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया।
इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि उमेश चौबे का शव महूपी गांव के बाहर एक खेत से बरामद किया गया है।
उमेश चौबे को हत्या किया गया है। लेकिन उनके परिजन लोग अभी तक थाने में किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।