whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27237575
Loading...


प्रवासी मजदूर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

location_on कांडी/गढ़वा access_time 10-Jun-20, 07:15 PM visibility 679
Share



प्रवासी मजदूर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
प्रवासी मजदूर का शव एवं ग्रामीण


कांडी check_circle
संवाददाता



कांडी: थाना क्षेत्र के देवडीह गांव निवासी रामनाथ राम के 20 वर्षीय पुत्र गौतम पासवान की मौत मंगलवार को तीन बजे दिन में बिहार के बिहटा पटना में हो गयी। बुधवार को मृतक का शव घर आते ही गांव व घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बिहार के बिहटा, पटना में एनसीसी नामक निर्माण कंपनी में हेल्फर के रूप में काम करता था। कंपनी का बिहटा में आईआईटी कॉलेज का भवन निर्माण का काम हो रहा था। घटना के दिन वह छठ्ठे माले पर काम कर रहा था, जहां से वह नीचे गिर पड़ा। साथ में काम कर रहे दूसरे साथियों ने उसे सदर अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए।साथियों ने कहा कि उस वक्त 40 लोग काम कर रहे थे। मृतक सेफ्टी बेल्ट भी नहीं लगाया था।
वह गांव के पांच अन्य लोगों के साथ 1 जून को पटना गया था। गांव के साथ में काम करने गए सतेंद्र चौधरी, मोहम्मद जब्बार, अंसारी प्रदीप शर्मा, बाबूलाल शर्मा, अरविंद शर्मा, ने बताया कि हम सभी जिस कंपनी में काम कर रहे थे, वहां पर किसी भी लेबर का गेट पास भी नहीं बना था लॉकडाउन में कंपनी चोरी छिपे निर्माण कार्य करा रही थी।  इधर मृतक के पिता राम नाथ राम ने गांव के स्थानीय ठीकेदार पर पुत्र को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस ठीकेदार से हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी है, जिसको लेकर उसने हमारे बेटे की हत्या कर बिल्डिंग से  नीचे फेंक दिया है। हालांकि मृतक के पिता समाचार लिखे जाने तक हत्या करने को लेकर थाना में कोई आवेदन नही4 दिए हैं।
परंतु थाना जाकर इसकी मौखिक सूचना पुलिस को जरूर दे दी है। मृतक के साथ काम करने गए सभी दोस्तों ने बताया कि सात दिन काम किये थे, जिसकी मजदूरी भी नहीं मिली। सभी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर कोई रोजगार उपलब्ध नहीं है, जिस कारण लॉकडाउन होते हुए भी हम सभी 6 लोग तीन मोटरसाइकिल से एक जून को पटना गए थे। ज्यादा दिन काम तो नहीं कर पाए लेकिन एक दोस्त को जरूर खो दिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play