भवनाथपुर (गढ़वा) : गढ़वा सीएस के निर्देशानुसार भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा भवनाथपुर, केतार एवं खरौंधी तीनों प्रखंडो में जहां पहले से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, वहाँ पर व्यवसायियों, दवा दुकानदारों, पैथोलॉजी संचालकों को कोरोना जाँच के लिए समय निर्धारित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को खरौंधी, 22 हरिहरपुर, 24 भवनाथपुर के अरसली, 25 मकरी, 26 रोहिनिया, 27 कईलान, 28 केतार कधवन एवं
29 को पाचाडुमर में कोरोना जांच किट व आरटी पिसीआर दोनों से किया जायेगा।
टीम में रजनी एलटी सोनी, संजय रजक, विकास चंदेल एमपी डब्लू, पिंटू गुप्ता, राहुल कुमार चन्द्रशेखर यादव शामिल रहेंगे।