भवनाथपुर (गढ़वा) : केतार प्रखंड के अंचलाधिकारी की गाड़ी की बैट्री अज्ञात चोर के द्वारा चोरी होने पर गाड़ी के प्राइवेट चालक आशुतोष कुमार ने भवनाथपुर थाने में लिखित शिकायत अज्ञात के विरुद्ध कराया है।
दिए आवेदन में चालक आशुतोष ने बताया है कि 15 अगस्त की शाम में सरकारी गाड़ी को भवनाथपुर प्रखंड परिसर के कल्याण विभाग कार्यालय में खड़ा किया था। 21 अगस्त को अंचलाधिकारी का फोन आया कि क्षेत्र भ्रमण में चलना है।
जैसे ही हमने गाड़ी का गेट खोलना चाहा तो देखा लॉक किया हुआ गेट खुला हुआ है। बोनट खोलने पर गाड़ी की बैट्री गायब पाया।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।