गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के टंडवा वार्ड नंबर 19 के दुदुन मिस्त्री पिकअप के चपेट में आने से हुए घायल हो गए हैं। घटना सुबह 9 बजे की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़वा शहर के टंडवा निवासी दुदुन मिस्त्री तसरार से लौट रहे थे तभी पेशका के पास सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से पूरी तरह जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका इलाज चल रहा है माथे में गंभीर चोट लगी है।