मेराल (गढ़वा) : मेराल के बाना गांव में डंडई जाने वाली सड़क पर बाइक सवार घायल हो गया। बाईक पर दो लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार बाईक चलाते समय चालक असंतुलित हो गया और उसकी बाईक एक पोल से टकरा गयी। लोगों ने दोनो घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल गढ़वा भिजवाया। जानकारी के अनुसार एक घायल हासनदाग व दूसरा गोंदा का निवासी है।