whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27259444
Loading...


पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने किया हरितालिका तीज व्रत

location_on गढ़वा/मेराल/भवनाथपुर/खरौन्धी/श्री बंशीधर नगर access_time 21-Aug-20, 08:21 PM visibility 677
Share



पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों ने किया हरितालिका तीज व्रत


नूतन टीवी check_circle
टीम



गढ़वा/मेराल/भवनाथपुर/खरौन्धी/श्री बंशीधर नगर : गढ़वा जिले में हरितालिका तीज का त्यौहार पूरे उल्लासपूर्ण वातवरण में पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र की कामना के साथ 24 घंटों का निर्जला व्रत रखा। तीज के पर्व को लेकर सुहागिनों द्वारा मंदिरों तथा घरों में भगवान शंकर और पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर श्रृंगार कर पूजापाठ की। सुहागिन महिलाओं द्वारा घर-घर में किये जाने वाले इस त्यौहार को लेकर महिलाओं द्वारा पूर्व से तैयारी की गयी। हरितालिका तीज का त्यौहार जिला मुख्यालय गढ़वा समेत जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पुरे उल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही महिलाओं द्वारा दिन भर उपवास के दौरान प्रसाद बनाया गया।
उसके पश्चात् भगवान शंकर और मां पार्वती की भक्ति भावना के साथ पूजा अर्चना की गयी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने तीज पर्व करते हुए सभी तीज व्रतियों को शुभकामना बधाई दी। जिले के मेराल में भी तीज का त्योहार पूरे पारंपरिक और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। वही हासनदाग में व्रति महिलाओं को शंकर जी के चबूतरे पर पुजारी दीनानाथ पांडे द्वारा व्रतियों को पूजा कराय गया। भवनाथुपर अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में तीज का त्यौहार पारंपरिक तौर पर उल्लासपूर्ण वातावरण में मनायी गई। इसे लेकर टाउनशिप दुर्गा मंदिर में पुजारी लवजी पांडेय और सतेंद्र वैद्य, भवनाथपुर सूर्य मंदिर में पुजारी आनंद मिश्रा तथा घर पर स्थापित मूर्ति की पूजा विद्वान धर्मजीत पाठक के द्वारा व्रतियों को पूजा कराया गया।
इधर खरौन्धी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस पर इस वर्ष भी भगवान शिव तथा माता पार्वती का तीज पर्व उल्लासपूर्वक वातावरण में मनाया गया। वहीं वंशीधर नगर में अनुमंडल मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्रों में कोरोना में भी महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। भादो मास के शुक्ल पक्ष के तृतिया तिथि को मनाया जाने वाला हरितालिका व्रत को लेकर देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा तथा मंगल दांपत्य जीवन को लेकर यह व्रत रखती हैं। पूरे दिन रात 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं भगवान शिव एवं मां पार्वती की आराधना करते हैं। यथाशक्ति दान देकर अपने कुशल संपन्न एवं पति के दीर्घायु होने की आशीर्वाद प्राप्त किया।
तीज व्रत को लेकर बाजारों में फल, पूजन सामग्री एवं सुहाग सामग्री विक्रेताओं के दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। श्रृंगार दुकानों पर भी खरीददारी करते महिलाओ की भीड़ देखी गयी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play