धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय के पेट्रोल पंप के पास अप्सरा टाइल्स दुकान का उद्घाटन समाजसेवी तसलीम खान व प्रमुख विनोद कोरवा ने पिता काटकर किया।
इस दौरान समाजसेवी व प्रमुख ने कहा की अब धुरकी प्रखंड के लोगो को टाइल्स और सेनेट्री के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अब यहीं उचित मूल्य पर प्रखंड वासियों को उपलब्ध कराया जाएगा। दुकान के प्रोपराइटर अरमान खान ने कहा की धुरकी प्रखंड के लोगो को टाइल्स के लिए अब दूर तथा किसी अन्य शहरों में नही जाना पड़ेगा अब यहीं उनके द्वारा उचित मूल्य पर गुणवत्ता पुर्ण टाइल्स पाइप और सेनेट्री दिया जाएगा।
इस दौरान जिप सदस्य जानकी सिंह, पूर्व मुखिया साबिर अंसारी, पूर्व मुखिया महबूब अंसारी, भरत प्रसाद निराला, फिरोज खान भाजपा के पुर्व जिला महामंत्री इंद्रमणी जयसवाल आदि मौजूद थे।