रेंजर ने जप्त किया लकड़ी, तस्कर फरार,
करवाई में जुटा वन विभाग
चीनिया/गढ़वा: वन विभाग के दक्षिणी प्रमंडल के डीएफओ अभिरूप सिन्हा के निर्देश पर चीनिया थाना क्षेत्र के खूरी जंगल एवं चपकली जंगल से चिनिया वन क्षेत्र पदाधिकारी आनंद झा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापामारी अभियान चलाकर लगभग डेढ़ लाख की लागत के बेशकीमती लकड़ी जप्त कर चिनिया वन परिसर में लाया गया है। वन क्षेत्र पदाधिकारी आनंद झा ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग 7:30 बजे सूचना मिली की चपकली जंगल एवं खुरी के जंगल में तस्करों द्वारा तस्करी के नियत से बेशकीमती इमारती लकड़ी रखी गई, कर्म के 15 पीस बोटा, सखुआ-बली 75 पीस, जब्त किया गया है। चपकली जंगल से 25 बली एवं खूरी जंगल से 50 बली व 15बोटा जब्त किया गया है।
अवैध लकड़ी के धंधा करने वाले तस्कर फरार बताया जा रहा है। वन विभाग मामले की जांच कर रही है तथा तस्करों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह के अभियान हमेशा चलता रहेगा। इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के सीमा से सटे खुरी जंगल से बरामद की गई है, वह लकड़ी सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के जंगलों से सप्लाई किया जा रहा था। बंद पदार्थों का दोहन करने वाले तथा वन संपत्ति को नुकसान करने वाले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अभियान में वनपाल बैजनाथ राम वनरक्षी अनिमेष कुमार, राहुल कुमार, दयानंद राम, उमेश सिंह, राधेश्याम प्रसाद, विजय सिंह तथा खुरी एवं चपकली के वन समिति के सदस्य लोग शामिल थे।