भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर मुख्य पथ के शिवमंदिर के समीप बाजार निवासी जगदीस चन्द्रवंसी को सड़क किनारे खड़े एक बाइक धक्का मारकर फरार हो गया। उन्हे घायल अवस्था मे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल को दाहिने पैर में गम्भीर चोट लगी है।