whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27250866
Loading...


प्रोजेक्ट भवन से लिंक नहीं मिलने से आज नहीं हो सका उद्घाटन, कल नहीं टलेगा: मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-20, 05:58 PM visibility 695
Share



												प्रोजेक्ट भवन से लिंक नहीं मिलने से आज नहीं हो सका उद्घाटन, कल नहीं टलेगा: मिथिलेश
फ़ाइल फ़ोटो- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज सुबह 10:30 बजे के बाद से ही गढ़वा जिले के लोगों के लिए रहस्यम बना भागोडीह ग्रिड का उद्घाटन नहीं हो पाने कारण को लेकर चल रही अटकल बाजी का पटाक्षेप करते हुए गढ़वा के विधायक व सुबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पर्दा उठाते हुए कहा की पूरी तरह से भागोडीह ग्रिड उद्घाटन के लिए बीते कल शाम से ही तैयार था। लेकिन मुख्यमंत्री जी को ऑनलाइन उद्घाटन करने के लिए प्रोजेक्ट भवन से लिंक नहीं मिल पाया, इसलिए आज निर्धारित समय पर उद्घाटन नहीं हो पाया है। मगर कल (18.08.20) उद्घाटन किसी भी हाल में नहीं टलेगा। मंत्री श्री ठाकुर ने इस पूरे मामले पर खुलासा करते हुए कहा कि दरअसल प्रोजेक्ट भवन के जिस हॉल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को ऑनलाइन भागोडीह ग्रीड का उद्घाटन करना था, उस भवन के बगल में एक नया भवन बन रहा है जिससे वहां से उद्घाटन के लिए इंटरनेट का कनेक्टिविटी नहीं मिल पाया था।
उसके कनेक्टिविटी के लिए निरंतर प्रयास सुबह से ही चल रहा जो शाम तक दुरुस्त हो जाएगा। इसके कारण ही आज उद्घाटन नहीं हो पाया है। परंतु कल हर हालत में उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों हो जाएगा। जिस समय मंत्री श्री ठाकुर से हमारी बात हो रही थी उस समय वे भागोडीह ग्रिड से गढ़वा लौट रहे थे। जैसी जानकारी मिली है कि मंत्री श्री ठाकुर पिछले 13 अगस्त से ही गढ़वा में भागोडीह ग्रिड को चालू करा कर गढ़वा जिले की विद्युत आपूर्ति सेवा में सुधार के लिए न केवल प्रयासरत हैं, बल्कि प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाते हुए गढ़वा में ही कैंप किए हुए हैं। सूचना यहां तक थी कि उन्हें 15 अगस्त को ही झंडोत्तोलन के बाद रांची लौट जाना था, मगर वे भागोडीह ग्रिड के उद्घाटन कराने की कोशाश में यहां कैंम्प किए हुए हैं।
लिहाजा उम्मीद किया जा रहा है कि कल भागोडीह ग्रिड का उद्घाटन का इंतजार गढ़वा जिले के विद्युत उपभोक्ताओं का खत्म हो जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play