whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27248274
Loading...


इस बार भी टला भागोडीह ग्रीड का उद्घाटन, विद्युत संचरण निगम कठघरे में

location_on रमना access_time 17-Aug-20, 02:36 PM visibility 733
Share



																		इस बार भी टला भागोडीह ग्रीड का उद्घाटन, विद्युत संचरण निगम कठघरे में


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : फिल्म दामिनी में सन्नी देओल द्वारा बोला गया डायलाॅग, तारीख पे तारीख.... तारीख पे तारीख... तारीख पे तारीख.... और तारीख पे तारीख तो मिलती रही है, लेकिन इंसाफ़ (बिजली) नहीं मिली माई लार्ड, इंसाफ़ (बिजली) नहीं मिली... मिली है तो सिर्फ़ ये तारीख..........। भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन पर यह डायलॉग सटीक बैठ रहा है। पिछले कई वर्षों से भीषण बिजली कटौती का दंश झेल रहे, गढ़वा जिला वासियों को इस ग्रिड से काफी उम्मीद है, परंतु लगातार उद्घाटन के पेच में गढ़वा जिला की बिजली फंसी हुई है। जिसका खामियाजा उपभोगक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। 220/132 ग्रिड सब स्टेशन भागोडीह और संचरण का काम पूरा होने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब प्रर्याप्त बिजली मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
17 अगस्त को प्रस्तावित उद्घाटन को लेकर संचरण विभाग के अधिकारी और कर्मी चार दिनों से लगातार योजना स्थल पर जमे हुए थे। 16 अगस्त के देर शाम गढ़वा एसडीएम प्रदीप कुमार, श्री बंशीधर नगर के एसडीएम कमलेश्वर नारायण, एसडीपीओ अजीत कुमार, बीडीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार हेम्ब्रम आदि लोगों ने तैयारिया का जायज़ा लिया। तैयारी भी पुरी कर लिया गया था।ऑनलाईन, दुरभाष के साथ साथ चुनिंदा लोगों को निमंत्रण भी भेज कर, सोमवार को 3:30 बजे आमंत्रित किया गया था। सोमवार को दस बजे पूर्वाह्न जिला के आला अधिकारी ग्रिड परिसर पहुंच कर तैयारी को अंतिम रुप दिया। लेकिन अचानक ग्यारह बजे पूर्वाह्न सूचना प्राप्त हुआ की उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया है।
ग्रिड उद्घाटन के कार्यक्रम रद्द होने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल चूका था। लोग सोशल मीडिया पर सरकार पर भड़ास निकाल रहे थे तो दूसरी तरफ पक्ष -विपक्ष एक दुसरे पर हमलावर बने हुए थे। कार्यक्रम रद्द होने के संदर्भ में अधिकारी भी जवाब देने से कतरा रहें हैं। -दो बार टला उद्घाटन का तिथि - रमना के भागोडीह मे बनकर तैयार 220/132 केवी ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन वर्तमान सरकार के कार्याकाल मे दो बार क्रमशः 15 और 17 को तय किया गया। परंतु दोनों तिथि फेल हो गई। 15 तारिख को अनुमति प्राप्त नहीं होने के स्थिति में 220/132 संचरण लाईन का ट्रायल नहीं लिया जा सका था। 15 अगस्त को देर शाम को अनुमति प्राप्त होने के बाद ट्रायल लिया जाने लगा,लेकिन ग्रिड से 20 किलोमीटर की दूरी पर फाल्ट के कारण ट्रायल सफल नहीं हो सका।
16 अगस्त को शाम पांच बजे सफलता पूर्वक ट्रयल पुरा करते हुए ट्रांसफार्मर को चार्ज पर डाल दिया गया, लेकिन उद्घाटन टल गया। इस संबंध में बसंत रुंडा, महाप्रबंधक संचरण, पलामू ने बताया कि 220/132 भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन व संचरण लाईन को चार्ज कर दिया गया है। उद्घाटन की सभी तैयारी पुरी कर ली गई थी। परंतु अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। नये तिथि प्राप्त होते ही सूचना दे दिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play