खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड के भाजपा मंडल इकाई के तत्वाधान में रविवार को भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकृपाल द्विवेदी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बसंत कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर खरौंधी प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कराने के लिए भाजपा प्रखंड इकाई के एक शिष्टमंडल गढ़वा उपायुक्त से मिलकर प्रखंड के किसानों तथा मजदूरों को तत्काल राहत दिलवाने को मांग करेगी।
भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकृपाल द्विवेदी तथा बसंत कुमार यादव ने कहा प्रखंड के 9 पंचायत में वर्षा के आभाव में 80 प्रतिशत धान की रोपाई नहीं हो पाई है। वर्षा के अभाव में किसानों का धान का बिचड़ा खेत में ही सूख रहे हैं। प्रखंड के किसानों तथा मजदूरों के समक्ष आने वाले दिनों में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न होने वाली है।
प्रखंड में मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। किसानों ने महंगा धान का बीज खरीद कर बिछड़ा किए थे। वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपाई नहीं हो पाई। किसानों में वर्षा नहीं होने से उनकी चिंता देखी जा सकती है। प्रखंड के लगभग 20 प्रतिशत किसान ही धान की रोपाई कर पाए हैं। अगर इसी तरह से प्रखंड में बारिश नहीं हुआ तो उनके भी धान सूखने लगेंगे। इसको लेकर भाजपा शिष्टमंडल जल्द उपायुक्त से मिलकर प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित कराते हुए किसानों एवं मजदूरों को तत्काल राहत दिलाने की मांग करेगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार रोशन, उपेंद्र दास, संध्याकर विश्वकर्मा, रामप्रीत गुप्ता, सुनील कुमार द्विवेदी, देवदत्त प्रसाद, अशोक यादव, देव कुमार यादव, गुलाबचंद बैठा सहीत कोई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।