whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26471979
Loading...


स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किए गए शहीद के वंशज

location_on बड़गड़ access_time 16-Aug-20, 04:05 PM visibility 671
Share



स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किए गए शहीद के वंशज
शहीद के वंशज को सम्मानित करते बीडीओ, जीप सदस्य व अन्य


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़(गढ़वा) : प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम कर प्रखंड के दो कर्मियों सहित नीलांबर-पितांबर के वंशजों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के पश्चात प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार मांझी एवं प्रभारी गोदाम प्रबंधक सह जन सेवक मोजेश किस्पोट्टा को उनके बेहतर कार्य के लिए जिप सदस्य रमेश सोनी एवं प्रमुख जूली तिर्की के द्वारा संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रंका अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे के द्वारा पंचायत सचिव सुरेश मेहता को उनके बेहतर कार्यों के लिए दिए गए प्रशस्ति पत्र को बीडीओ विपिन कुमार भारती ने उन्हें देकर सम्मानित किया।
इसी तरह मदगढ़ी च गांव में स्थापित शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा स्थल के पास आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीडीओ विपिन कुमार भारती, जिप सदस्य रमेश सोनी एवं मुखिया तरशीला बाखला ने शहीदों के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपरोक्त दोनों शहीदों सहोदर भाइयों के वंशज देवनाथ सिंह एवं करमी देवी व करमी कुंवर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पंचायत सचिव सुरेश मेहता, बीडीसी फलाबीया बाखला, केश्वर बाखला सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play