whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27244876
Loading...


भागोडीह ग्रिड के उद्घाटन की कमान मंत्री ने संभाली, तैयारी युद्ध स्तर पर जारी

location_on रमना access_time 16-Aug-20, 01:33 PM visibility 682
Share



												भागोडीह ग्रिड के उद्घाटन की कमान मंत्री ने संभाली, तैयारी युद्ध स्तर पर जारी


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना (गढ़वा) : गढ़वा जिला को बिजली संकट से मुक्ती दिलाने वाली बहुप्रतिक्षित रमना भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन के उद्घाटन की तैयारी, योजना स्थल पर जोर शोर से चल रही है। खबर है कि 15 अगस्त को निर्धारित समय पर उद्घाटन नहीं होने से गढ़वा के विधायक व पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विभाग से बेहद नाराज हैं। वे गढ़वा में बैठकर 17 अगस्त को निर्धारित उद्घाटन की तिथि में ग्रीड का उद्घाटन किसी भी कीमत पर हो जाए, इसे लेकर लगातार विभाग पर दबाव बनाए हुए हैं। इसका असर भी आज भागोडीह ग्रीड के पास दिखाई पड़ा। हमारे प्रतिनिधि नीरज पाठक, जब आज ग्रिड के पास पूर्वाहन 11 बजे पहुंचे, तो वहां कल के उद्घाटन की तैयारी को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा था।
संचरण विभाग के अधिकारी व कर्मियों के द्वारा सोमवार को होने वाले उद्घाटन की तैयारी जोर शोर से आरंभ कर दी गई है। हालांकि बार-बार उद्घाटन की तारीख टलने से लोगों में अभी भी संशय बना हुआ है। उद्घाटन होगा या फिर अगली तारीख ही मिलेगी। पलामू जोन के महाप्रबंधक संचरण बसंत रुड़ा, डीजीएम गोविंद यादव, कार्यपालक अभियंता संचरण सुनील हांसदा सहित एक दर्जन तकनीशियनों की टीम 220 केवी लहेलहे सुपर पावर ग्रिड से भागोडीह ग्रीड सब स्टेशन संचरण लाइन के ट्रायल में लगी हुई है। शनिवार को लिए गए ट्रायल में एक सर्किट होल्ड पर रहा, जबकि दूसरे सर्किट में फॉल्ट होने के कारण तकनीशियों की टीम शनिवार से फाल्ट दुरुस्त करने में लग गई है। विदित हो कि तकनीकी कारणों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भागोडीह ग्रिड सब स्टेशन के साथ साथ राज्य के छह ग्रिड सब स्टेशन का 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान से ऑनलाईन उद्घाटन नहीं कर सके थे।
अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 17 अगस्त को प्रोजेक्ट भवन से ऑनलाईन उद्घाटन करेंगे। समाचार लिखे जाने तक फाल्ट को ठीक करने में बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं। 29 अगस्त 2017 को हुआ था शिलान्यास दशकों से चली आ रही गढ़वा जिला में बिजली संकट को दूर करने के लिए लगभग पौने दो सौ करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला भागोडीह पावर ग्रिड का शिलान्यास, 29 अगस्त 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद बीडी राम, विधायक भानु प्रताप शाही ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष किया था। शिलान्यास के साथ उन्होंने घोषणा की थी 1 साल के अंदर जिले वासियों को 24 घंटा बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी।
लेकिन शिलान्यास के 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी जिले वासियों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल सकी। पावर ग्रिड का कार्य पूर्ण होने के बाद प्रखंड वासियों सहित जिले वासियों में बिजली की बेहतरीन उपलब्धता की आशा जगी है, परंतु आधा दर्जन बार उद्घाटन की तारीख टलने से संशय बरकरार है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play