ऑनलाईन मनाया जाएगा ओलंपिक दिवस समारोह
गढ़वा।
झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के दिशा निर्देश में इस वर्ष पूरे राज्य मे ओलंपिक दिवस समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी गढ़वा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक ने दी है। उन्होने बताया कि इस अवसर पर इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा दो इवेंट आयोजित हांगे जिसमें ओलम्पियन की फोटो या किसी यादगार ओलंपिक पल की फोटो देनी होगी। सर्वश्रेष्ठ को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
अफवाह का प्रचलन बन गया है कोरोना भगाने के लिए छठ पूजा
हरिहरपुर (गढ़वा)।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए महिलाओं मे एक जगह इकट्ठा हो कर छठ पूजा के तौर पर सूर्य की पूजा करने का अफवाह प्रचलन बन चुका है।
मझिगांवा गांव के सवलडीह टोला की महिलाओं ने सोननदी मे पहुंच कर सोमवार को पूजा अर्चना किया। महिलाओं ने बताया कि सभी लोग इस तरह की पूजा कर रहे है इसलिए हमलोग भी पूजा कर बिमारी से छुटकारा पाने का काम कर रही हैं। मौके पर कौशिल्या देवी, ललिया देवी, दुर्गावती देवी, रिता देवी, कबूतर देवी आदि महिलाएं शामिल थी।
एसटीएससी अत्याचार निवारण सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न
गढ़वा ।
उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में एसटीएससी अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक सोमवार को आयोजित हुयी। बैठक में कुल 27 नए मामले एवं दो पुराने मामले को समिति के समक्ष मुआवजा स्वीकृति के लिए रखा गया।
समिति के द्वारा 11 लोगो को एसटीएससी अत्याचार निवारण अधिनियम के संगत धाराओं के अनुसार 3 लाख 50 हजार रुपए का अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर, उप पुलिस उपाधीक्षक गढ़वा, जिला कल्याण पदाधिकारी आदि भी उपस्थित थे।
टिडडी के संभवित हमले से बचाव को लेकर बैठक आयोजित
विभिन्न मुद्दों पर हुयी विस्तार पूर्वक चर्चा
कांडी (गढ़वा)।
टिड्डी दाल के हमला से बचाव को लेकर कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ जोहन टूडू ने प्रखंड के किसान मित्रों के साथ बैठक किया। बैठक में कृषि संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ साथ फसलों तथा वनस्पतियों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी के आक्रमण से बच बचाव को लेकर विशेष रुप से जोर दिया गया।
मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रभारी, कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, किसान मित्र रविकांत तिवारी, संतोष कुमार राम आदि उपस्थित थे।
तस्करों से जब्त पशुओं को मुखिया के जिम्मे रखने का निर्देश
मझिआंव (गढ़वा)।
प्रखंड के मुख्य पथ स्थित गहेड़ी गांव के समीप गत शनिवार की रात्रि मझिआंव पुलिस द्वारा जब्त किये गये करीब 20 मवेशियों के संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जब्त पशुधन को पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलते ही सभी पशुधन को मोरबे पंचायत के मुखिया आदित्य कुमार ठाकुर के हांथों सोमवार को सौंप दिया गया। साथ ही थाना प्रभारी द्वारा मुखिया को सभी पशुओं को अपने जिम्मे रखने का सख्त निर्देश दिया गया है।
मझिआंव में सड़क जाम से राहगीरों को हो रही है परेशानी
मझिआंव (गढ़वा)।
बाजार के मुख्य पथ पर छोटी बड़ी वाहनों को जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से जाम से लोगों को कोपभाजन बनना पड़ रहा है। जबकि अंचल कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय से कई मर्तबा फुटपाथ अतिक्रमणकारियों के चिन्हित करते हुए नोटिस दिया जा चुका है। इसके बावजूद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
खाद्यान्न लेने प्रवासी मजदुर पहुंचे प्रखंड कार्यालय, हुए हलकान
मझिआंव (गढ़वा)।
प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को विभिन्न पंचायतों से प्रवासी मजदूरों को बगैर खाद्यान्न लिए वापस होना पड़ा।
मजदूरों ने बताया कि हम कोरंनटाईन सेंटर से बाहर आ चुके हैं। घर की स्थिति बिल्कुल चरमरा गई है। हम लोगों को निराशा ही हांथ लगी। इधर प्रखंड बीडीओ अमरेंन डांग ने बताया कि प्रखंड के किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रवासी मजदूरों को नहीं बुलाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के कहने ये अनावश्यक पहुंचे हुए थे। जिससे सभी प्रवासी मजदूर हलकान हुए। इधर नाजिर ने कहा कि तीन-चार दिनों के अंदर पांचायत में ही खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जाएगा और वहीं से वितरण किया जाएगा।
कोरोना से बचाव को लेकर मझिआंव में व्यावसायियों के साथ प्रखंड प्रशासन की बैठक संपन्न
सोशल डिस्टेंस व अन्य निर्देशों के पालन का सख्त निर्देश
मझिआंव (गढ़वा)।
सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्थानीय व्यवसायियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी राकेश सहाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग भी उपस्थित थे। बैठक में अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कहा की कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ रहा है। आप से अपील है कि अपनी दुकानों के मार्किंग लगाएं और दुकान की अवधि में मास्क पहनें। कहा कि दो पहिया वाहन पर सिर्फ वाहन चालक को परिवहन करने की अनुमति है। कहा कि बगैर मास्क वाले लोगों को पकड़ कर उन्हें आर्थिक दंड के रूप में 5 सौ रुपये वसूला जाएगा। साथ ही मझीआंव मे सुबह 6ः00 बजे से लेकर दिन के 1ः00 बजे तक दुकान खुला रहेगा।
इसके बाद बंद कर दिया जाएगा मौके पर नाजिर जितेंद्र सिंह. पुलिस पदाधिकारी द्वारिका मांझी. अशोक कमलापुरी, मनोज कमलापुरी, प्रेमानंद त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिए जाने अभिभावकों का जताया आभार
बंशीधर नगर (गढ़वा)।
डिजी साथ कार्यक्रम के सफल संचालन किये जाने को लेकर राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार विश्वकर्मा को राज्य स्तर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक, संकुल साधनसेवी व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कहा कि राज्य स्तर पर नगर उंटारी प्रखण्ड का चयन भी सराहनीय कार्य के लिए किया गया है।
आपसी विवाद में मारपीट, मामला कराया गया दर्ज
बंशीधर नगर (गढ़वा)।
थाना क्षेत्र के गरबान्ध ग्राम में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में जग्गा कोरवा का 25 वर्षीय पुत्र राजेश कोरवा घायल हो गया। घायल राजेश का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। घायल राजेश ने स्थानीय थाना में मारपीट करने वालो के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है।
खराब पड़े चापाकलों को ठीक कराये जाने की मांग
बंशीधर नगर (गढ़वा)।
नगर पंचायत क्षेत्र के टिकर निवासी भरदुल चंद्रवंशी ने नगर पंचायत क्षेत्र में खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मति कराये जाने की मांग किया है।
इस बावत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई चापानल खराब है जिसके कारण लोगो को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी व अनुमण्डल पदाधिकारी से खराब पड़े सभी चापानलों की मरम्मति शीघ्र कराने का आग्रह किया है।
नाबालिग ने यौन शोषण का लगाया आरोप, आरोपी गिरफतार
रंका (गढ़वा)।
रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव की एक नाबालिग ने सिरोई गांव के युवक पर पिछले एक साल से यौन शोषण करने का आरोप लगा रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक हरि किशोर मंडल ने बताया कि नाबालिग द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में आरोपी लव नन्दन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वहीं आरोपी ने रंका थाना में दिए बयान में कहा है कि एक सोची समझी साजिश के तहत जमीन विवाद के मामले को लेकर फंसाया जा रहा है।
रास्ते के विवाद में दो सगे भाईयों के बीच मारपीट, नौ लोग घायल, पुलिस कर रही है जांच
भवनाथपुर (गढ़वा)।
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी के छावनी टोला में रास्ता निकालने के विवाद को लेकर सोमवार को दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 9 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भवनाथपुर में भर्ती कराया गया जहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय थाना के कर्मी अस्पताल पहुंचकर घायलों से फर्द बयान लेकर जांच में जुट गई है।
बाईक से गिरकर घायल, सदर अस्पताल रेफर
भवनाथपुर (गढ़वा)।
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव निवासी अब्दुल गफुर अंसारी के 17 वर्षीय पुत्र आजाद अंसारी बाईक से गिरकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है।
कोरेंटिंन सेंटर से 23 मजदुरों को मिली छुटटी, होम कोरेंटिंन का निर्देश
रमकंडा (गढ़वा)।
रमकंडा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भवन में बनाये गये कोरेंटिन सेंटर से रविवार को 23 प्रवासी मजदूरों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सभी प्रवासी मजदूरों को 14 दिनों के लिए होम कोरेन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया है।
कोरेंटिन सेन्टर से छुट्टी देने के पूर्व प्रखंड प्रशासन के द्वारा सभी मजदूरों का स्वास्थ्य का परीक्षण कराया गया जिसके पश्चात सभी को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
लायंस क्लब ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये पीपीई किट
गढ़वा ।
लायंस क्लब ऑफ गढ़वा इंटरनेशनल के द्वारा सोमवार को 48 पीस पीपीई किट सिविल सर्जन डा. एनके रजक को उपलब्ध कराया गया। साथ ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में कोरोना वारियर्स के रुप में कार्य करने वाले स्वास्थय विभाग की पुरी टीम का हौसला आफजाई किया गया। मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष शिवाजी श्रीवास्तव, डा० यूएन वर्णवाल, ब्रजमोहन प्रसाद, दया शंकर गुप्ता, विजय कुमार आदि उपस्थित थे।
गढ़वा शहर के पिपरा कला में मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव रांची पहुंचे
एक निजी अस्पताल में कराए गए भर्ती
गढ़वा: गढ़वा शहर के पिपरा कला में कल पाए गए एक ही परिवार के तीनों कोरोना पॉजिटिव रांची के एक निजी अस्पताल में प्रशासन की देखरेख में भर्ती करा दिया गए हैं। देर रात्रि इन्हें उनके आवास से रांची के लिए भेजा गया है। इधर आज सुबह प्रशासन ने कचहरी रोड के साहिश रेस्टोरेंट के पास उक्त मोहल्ले के प्रवेश द्वार को पूरी तरह से सील कर दिया है तथा कंटेंटमेंट जोन घोषित करते हुए उस इलाके में कर्फ्यू लगाते हुए सभी लोगों को उनके अपने-अपने घरों में सामाजिक दूरी बनाकर रहने की हिदायत दे दी है।
प्रशासन इस इलाके में आप लोगों की जरूरत के सामान मुहैया कराने की योजना बना रहा है। वहीं उक्त तीनों एक ही परिवार के कोरोना पॉजिटिव के कॉन्टैक्ट में आए 50 लोगों की पहचान किए जाने की भी सूचना है। जबकि कोरोना संक्रमित से प्रभावित इलाके गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ एवं दस्तावेज नवीस संघ के कार्यालय को भी प्रशासन ने सील कर दिया है।