whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27252837
Loading...


अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर अपराधी सरगना को पुलिस ने चतरा किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 15-Aug-20, 03:32 PM visibility 660
Share



						अंतरप्रांतीय हिस्ट्रीशीटर अपराधी सरगना को पुलिस ने चतरा किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अपराधी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी


संजय यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने मालवाहक ट्रक को गायब करने वाले गिरोह के एक ऐसे मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर सरगना को गिरफ्तार किया है, जो रहने वाला तो जिला मुख्यालय गढ़वा के मदरसा रोड उंचरी का है, मगर अपना अपराध का कारोबार इन दिनों चतरा में रहकर संचालित कर रहा था। इस गिरफ्तार अपराधी का नाम सत्येंद्र पासवान उर्फ सत्या है। जो माल समेत ट्रक को गायब करने सहीत 13 बड़े अपराधीक घटना को अंजाम दे चुका है तथा पुलिस से बचने के लिए हुलिया बदलकर पिछले कई माह से चतरा में रह रहा था। यह जानकारी देते हुए गढ़वा के आरक्षी अधीक्षक श्रीकांत राव खोतारे ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की गढ़वा शहर के मदरसा रोड उंचरी निवासी अपराधी सरगना सत्येंद्र पासवान उर्फ सत्या चतरा जिले से ही अपने गिरोह के सदस्यों को निर्देश देकर अपराध का कारोबार कर रहा है।
इस सूचना के बाद उन्होंने गढ़वा के एसडीपीओ बहामन टुटी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की। जिस टीम के सदस्यों ने कल रात्रि चतरा जिला मुख्यालय से उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी पर पड़ोसी राज्य बिहार के नवीनगर थाना समेत गढ़वा जिले में आलू से लदा एक ट्रक समेत दो ट्रक को गायब करने तथा आर्म्स एक्ट जैसे कुख्यात अपराध से जुड़े 13 अलग-अलग तरह के मामले विभिन्न थानों में इसके खिलाफ दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सत्या अपनी अपराध की दुनिया का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसने दो ट्रक लूट कांड को अंजाम दिया था। गढ़वा पुलिस को इसकी तलाश सभी 13 अपराधिक मामले में लंबे समय से थी। गढ़वा पुलिस के लिए आज एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। खबर है कि पुलिस को इस अपराधी से कई अहम सुराग भी हाथ लगी है। इस पर पुलिस का अनुसंधान जारी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play