मेराल :
मेराल प्रखंड के लखेया हासनदाग के संपर्क मार्ग पर यूरिया नदी पुल निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा नदी से अवैध बालू एवं पत्थर उत्खनन कर निर्माण कार्य में प्रयोग किए जाने को लेकर समाचार खबरों में प्रकाशित तथा स्थानीय जनता की शिकायत पर एसडीओ राज महेश्वरम तथा जिला खनन पदाधिकारी नंददेव रजक द्वारा गुरुवार को निर्माण स्थल पहुंच मामले की जांच की गई।
गौरतलब हो कि मेराल से हासनदाग जाने वाली सड़क के यूरिया नदी में पुल निर्माण कार्य चल रहा है। जांच के संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ श्री महेश्वरम ने कहा कि पुल निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत तथा समाचार पत्रों में छपी थी जिसके आलोक मे निर्माण कार्य तथा उसमें प्रयोग किए जा रहे बालू पत्थर इत्यादि की जांच, जिला खनन पदाधिकारी की उपस्थिति में की गई।
जांच रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार करते हुए कहा कि जांच में पाये गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में जिला खनन पदाधिकारी नंददेव रजक मेराल वीडियो सह अंचल सीओ प्रवेश कुमार साव, अंचल सहायक मुरारी मिश्र इत्यादि शामिल थे।