मझिआंव :
गणतंत्र दिवस को झंडोत्तोलन का समय निर्धारण को लेकर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ के अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें झंडोतोलन को लेकर समय सीमा निर्धारित किया गया।
जिसमें प्रखंड सह अंचल कार्यालय 8:45 बजे ,थाना परिसर 9:00 बजे, रेफरल अस्पताल 9:45 बजे, पशु अस्पताल 9:30 बजे, कस्तूरबा विद्यालय 9:45 बजे, नगर पंचायत कार्यालय 10:15 बजे, सभी पंचायत सचिवालयों में 10:20 बजे, प्रगतिशील मजदूर यूनियन कार्यालय 10:25 बजे, भारतीय किसान संघ कार्यालय 10:30 बजे, शिवेशवर चंद्रवंशी महाविद्यालय 10:35 बजे, चेंबर ऑफ कॉमर्स 10:40 बजे, दूरसंचार कार्यालय 10:45 बजे, समय निर्धारण किया गया। तथा सभी सरकारी गैर -सरकारी संस्थानों में अपने -अपने निर्धारित समय के अनुसार तिरंगा झंडा फहराने को लेकर समय निर्धारण किया गया।
इस मौके पर बीडियो नितेश भास्कर, कार्यपालक पदाधिकारी निकिता बाला, रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ गोविंद सेठ,बीईईओ विद्यासागर मेहता, थाना के एएसआई आलोक कुमार,प्रधान सहायक लव कुमार, पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर ,रविंद्र नाथ दुबे, श्रीकांत उपाध्याय ,जयप्रकाश जयसवाल ,परमानंद प्रसाद, सुरेश सिंह ,कोऑर्डिनेटर रूबी सिंह, एलियो राजकुमारी सिन्हा, एमडीएम प्रभारी रमाकांत तिवारी, कार्तिक कुमार, पशु अस्पताल से अरविंद श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।