गढ़वा : राज्यस्तरीय संगठन के आह्वान पर गढ़वा जिले के अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी, एएनएम-जीएनएम मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को झारखंड राज्य एनएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के निर्देश पर गढ़वा जिला इकाई के कर्मियों ने भी सिविल सर्जन कार्यालय समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी अपनी मांगों के समर्थन में धरना व प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना सभा की अध्यक्षता संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष संगीता कुमारी ने की। मौके पर पारा चिकित्साकर्मियों ने कहा कि उनलोगों का वर्ष 2014 की नियमावली के तर्ज पर सीधा समायोजन या नियमितीकरण किया जाना चाहिए।
उनकी मांगें जब तक नहीं मानी जाएगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगा। पारा चिकित्साकर्मियों ने दावा किया कि उनलोगों के हड़ताल पर चले जाने से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। मौके पर विजय कुमार राम, अजित कुमार, रुपदेव सिंह, रंजीत कुमार सिन्हा, सरिता प्रकाश, कविता कुमारी, दुर्गा कुमारी, रिंकी कुमारी, संजू कुमारी, सुभागी तिर्की, सुनीता कुमारी, रीना देवी, अनुपम कुमारी, सरिता केरकेट्टा, सोनी कुमारी, विनीता कुजूर, रेखा कुमारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।