गढ़वा : शुक्रवार को गढ़वा में एकबार फिर 19 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि 14 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं।आज 19 संक्रमितों के मिलने के साथ ही गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 701 हो गई है । 571 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अभी भी 126 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। अब तक चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके रजक ने कहा कि गढ़वा में कोरोना संक्रमित ओं का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। वर्तमान में गढ़वा में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 81.45% हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से संक्रमितों की देखभाल में लगा हुआ है।