whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27477341
Loading...


डिस्ट्रिक्ट हेल्थ एक्सन प्लान 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु हुई बैठक

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-23, 05:05 PM visibility 675
Share



डिस्ट्रिक्ट हेल्थ एक्सन प्लान 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु हुई बैठक


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में PM-ABHIM (प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन 21-22 तथा DHAP (डिस्ट्रिक्ट हेल्थ एक्सन प्लान) 15वें वित्त आयोग के अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु बैठक संपन्न की गई। PM-ABHIM के अंतर्गत हेल्थ ब्लॉक भवनाथपुर, धुरकी, गढ़वा, मेराल व रंका में (HSC) हेल्थ सब सेंटर के निर्माण एवं भवन की उपलब्धता आदि पर चर्चा की गई। मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा जिला में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्राप्त आवंटन के आलोक में पीएचसी एवं सीएचसी भवन निर्माण हेतु समीक्षा की गई। 15वें वित्त मद अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ीकरण हेतु जिला परिषद को आवंटन प्राप्त हुआ था, जिसके आलोक में स्वास्थ्य उप केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण प्रस्तावित है।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में भवन निर्माण हेतु पूर्व में प्रस्तावित सूची के अनुसार चिनिया पीएचसी, गोबरदाहा एचएससी, कोनमंडरा, एचएससी, पचपड़वा एचएससी, जरही एचएससी, पतीला एचएससी, कुंबाखुर्द एचएससी एवं सरकोनी एचएससी प्रस्तावित है, जिसमें अब वर्तमान में कुछ पूर्व प्रस्तावित स्थान यथा- चिनिया के स्थान पर सगमा, कोनमंडरा के स्थान पर मुकुंदपुर, पतीला के स्थान पर बरडीहा में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया जाने हेतु प्रस्तावित है। उपायुक्त, श्री घोलप द्वारा गोबरदाहा, पचपड़वा, जरही, एवम कुम्बाखुर्द में एचएससी निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध होने की जानकारी पर निविदा कराने का निर्णय लिया गया एवम आवश्यक निदेश दिए गयें।
मौके पर निदेशक, डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उंटारी आलोक कुमार, सिविल सर्जन अनिल कुमार ,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मंझिआंव निकिता बाला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे एवं अन्य उपस्थित थें।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play