मझिआंव :
20सुत्री की बैठक अध्यक्ष विजय दुबे की अध्यक्षता में बुधवार को की गई, जिसमें बाल विकास परियोजना, कृषि, पशुपालन, शिक्षा, 15वे वित, खाद आपूर्ति, अंचल सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिसमें मुख्य रुप से शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं के अनुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने एवं जिन विद्यालयों में शौचालय नहीं है, उच्च विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति कम होने की मामले भी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के सामने प्रस्ताव लाया गया जिसमें शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है इसकी लिखी सूचना जिला के वरीय पदाधिकारी को भेजने की बात कही ,वहीं जिन विद्यालयों में शौचालय की अव्यवस्था है उसे जांचोपरांत उसे समस्या का समाधान करने की बातें कहीं, वही समाज कल्याण विभाग में कन्यादान योजना में 2020- 21 ,21- 22 में कितने कन्यादान योजना दी गई उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया, बाल विकास परियोजना में करमडीह पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र जोगीबीर ,भुसुआ, पुरहे पंचायत के बालूगंज में तीनों आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार है फिर भी वह अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है, चालू कराने का भी निर्देश दिया गया, वही 14वे एवं 15 वे वित की राशि से सभी पंचायत सचिवालयों मे क्रय की गई उपस्करों की सूची उपलब्ध कराने ,जल मीनार की सूची भी उपलब्ध कराने ,की निर्देश दी गई।
इस बैठक में अनुपस्थित रहे विभाग विद्युत विभाग ,पीएचडी विभाग, स्वास्थ्य, नगर पंचायत, थाना ,तीनों बैंक अनुपस्थित रहे वे सभी पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मौके पर बीडीओ नितेश भास्कर, 20सुत्री अध्यक्ष विजय दुबे, उपाध्यक्ष आनंद यादव सदस्य सत्येंद्र पांडेय,बीईईओ विद्यासागर मेहता, मुमताज खान, हरदेवराम, आईसीआई धनलाल उरांव प्रधान सहायक लव कुमार, एलीओ राज कुमारी सिन्हा, अरविंद श्रीवास्तव, कार्तिक उरांव, रूबी सिंह, चंदा कुमारी ,एटीएम आकाश कुमार सिंह, पंचायत सचिव शिव शंकर ठाकुर, रविंद्र नाथ दुबे, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।