मेराल :
मेराल प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी एवं वीडियो प्रवेश कुमार साव की अध्यक्षता में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का समय सारणी निर्धारित किया गया।
बैठक में मेराल दक्षिणी जिला परिषद सदस्या रौशन प्रवीण थाना प्रभारी नीतीश कुमार उप प्रमुख निजाम खान पशुपालन पदाधिकारी केके सिंह बीईओ रंभा चौबे डॉ अनिल साह सहित विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि ने भाग लिया। सभी की सहमति से झंडोत्तोलन का समय सारणी निर्धारित किया गया जिसमें प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9:05 बजे, थाना मुख्यालय 9:25 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में 9: 50बजे, मुख्यालय पंचायत मेराल पूर्वी 10: 05बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड परिसर 10:15 बजे प्रखंड पशुपालन कार्यालय 10:25 बजे, प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल में 10:35 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय 10:55 बजे झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि चंद्र मनी पाठक रुपू महतो झामुमो नेता करीब अंसारी बीपीओ फिरोज अंसारी प्रखंड सहायक सुनील कुमार रिजवान अख्तर मुखिया रामसागर महतो रामप्रताप साव, वार्डेन पुष्पा कुमारी, रामाशीष राम रमेश राम मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।