गढ़वा : यद्यपि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग अनुपालन करने की विवशता में भीड़भाड़ से बचने के कारण झंडा तोलन समारोह में इस बार उत्साहित बच्चों की भीड़ दिखेगी और नहीं सार्वजनिक झंडोत्तोलन स्थल टाउन हॉल के मैदान में ज्यादा लोग जुटेंगे, बावजूद इसके स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आज पूरे दिन भारी उत्साह देखा गया।
झंडोत्तोलन की तैयारी को फाइनल टच करने के लिए स्वयं जिले के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक मैदान में पहुंचे यहां झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री व स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर झंडोत्तोलन करने वाले हैं। इसके अतिरिक्त भी विभिन्न संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने को लेकर तैयारी करते लोग देखे गए।