whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281682
Loading...


प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया किया औचक निरीक्षण

location_on भवनाथपुर access_time 17-Jan-23, 07:04 PM visibility 663
Share



प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया किया औचक निरीक्षण


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : उपायुक्त गढ़वा के निर्देश पर भवनाथपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया किया। निरीक्षण के दौरान मुसहर परिवार के दो बच्ची रेखा कुमारी एवं मधु कुमारी जिसको बीडिओ ने खुद से विद्यालय में नामांकन कराया था उसकी पढ़ाई की जानकारी लेने के दौरान बबलू मुसहर की बेटी रेखा कुमारी ने अपने भाषा में बीडीओ से खुश होते हुए बोली ''सर हम नाम लिखे जान गइली आउ मधुआ फूल बनावे जान गलई हमरा बैग आउ बरस मिली त पढ़ब हम आगे तक बढ़े ला चाहत ही" बीडीओ जयपाल महतो ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बैग-ब्रस मिल जाएगा हम आते रहेंगे आगे भी किसी चीज की जरूरत पड़ेगा तो हमको बताना। बीडीओ ने उपस्थित शिक्षिका प्रियंका कुमारी से रेखा कुमारी एवं मधु की कपड़े और सोयेटर मिलने की जानकारी ली जिस पर शिक्षिका ने बताया कि कपड़े सोयेटर मिल गया है निरीक्षण के दौरान बीडीओ जयपाल महतो ने छः क्लास के बच्चों को गणित विषय पढ़ाया और बच्चों से सवाल बनवाएं।
शिक्षिका ने बीडीओ से बताया की खेलकूद के लिए विद्यालय के कैम्पस में जगह नही होने से बच्चियों को परेशानी होती है जब कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के नाम पर 5 एकड़ भूमि है लेकिन हमारे विद्यालय का कैम्पस वर्तमान में 2 एकड़ में ही है वहीं विद्यालय में अंग्रेजी विषय के शिक्षिका नही होने की जानकारी दी। इस पर बीडीओ ने सीओ को आवेदन लिख कर देने को बात कही एवं अंग्रेजी कि शिक्षिका नही होने पर कहा कि जब तक शिक्षक की बहाली नही होता है तब तक आप लोग एक- एक क्लास रूटिंग बना कर पढ़िए। *बिजली कटने के बाद अंधेरे में रहते हैं छात्राएँ* शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने बीडीओ से बताया किपिछले एक साल से डीजी एवं सोलर प्लेट खराब पड़ा हुआ है उच्च अधिकारी को इसका लिखित शिकायत किए हैं लेकिन आज तक ठीक नही हो पाया।
जिस से छत्राएँ रात को बिजली कट जाने के बाद अंधेरे में रहने को विवस है तो वहीं पढ़ाई भी बाधित हो रही है। जिस पर बीडीओ ने दो दिन के अंदर डीजी बन जाने की आश्वासन दी है *बीडीओ ने छात्रा आवास एवं विद्यालय भवन का किया जांच* भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो ने विद्यालय भवन का जांच किया जांच दौरान पाया कि भाव जर्जर हो गया है जगह जगह पर भवन का सीलिंग एवं छाजा गिर रहा है। वहीं छात्रा आवास बच्चों को शिफ्ट होने से पहले ही दरार आते देख बोले कि उच्च अधिकारी को इसके लिए लिखेंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play