भवनाथपुर :
प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत के बसेरियालेवा स्कूल के समीप सोमवार की रात्रि में हुए टेपों दुर्घटना में मकरी के बरवाबांध टोला निवासी हरेंद्र राम के 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार की मौत अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई।
मंगलवार को शव को पुलिस कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा ले गई। जिसकी पुष्टि भवनाथपुर के प थाना प्रभारी सतीस महतो ने की।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात्रि में बरवाबांध निवासी प्रकाश कुमार अपने टेपों से घर जा रहा था,टेपों चालक चला रहा था कि बसेरियालेवा स्कूल के समीप टेपों अनियंत्रित होकर पलट गई,जिसमें प्रकाश टेपों के नीचे दब गया था,जबकि मौके से चालक फरार हो गया,बाद मे स्थानीय लोगों की मदद से उसे टेपों के अंदर से निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया,जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।