बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-अपना मेडिकल दुकान के निकट हिन्द इलेक्ट्रॉनिक का उदघाटन किया गया.उदघाटन से पूर्व सिरनी फातिहा खानी किया गया.
इस अवसर पर झामुमो नेता ताहीर अंसारी ने कहा कि इस तरह का दुकान यहां नहीं रहने पर लोगो को इलेक्ट्रॉनिक सामग्री खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ता था.अब इस तरह के दुकान खुलने से ग्राहकों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा.उन्होंने कहा की हिन्द इलेक्ट्रॉनिक दुकान खुल जाने पर यहां के लोगो को उचित मूल्य पर इलेक्ट्रॉनिक समान मिल सकेगा. प्रो आजाद खान उर्फ नेपाली ने कहा कि हमारे यहां टीवी,फ्रिज,एलईडी, कूलर,वाशिंग,होमथियेटर सहित अन्य सामग्री उचिय मूल्य पर उपलब्ध है.उन्होंने ग्राहकों से अपील किया कि एक बार सेवा का मौका दीजिए.मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय,अमरनाथ पांडेय,तस्लीम खान,डॉ सरफराज आलम, हैदर खान,फुलटून खान,श्रवण सिंह,अजय कुमार,सहित अन्य लोग उपस्थित थे.