बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-प्रखण्ड के विलासपुर पंचायत के गंगटी ग्राम में आजीविका महिला ग्राम संगठन में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा विलासपुर के द्वारा गंगटी ग्राम निवासी मंगल विश्वकर्मा का निधन हो जाने पर उनकी पत्नी वेदवंती देवी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया
मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार,प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक धनंनजय कुमार,प्रखण्ड प्रमुख उर्मिला देवी,पूर्व प्रमुख रविन्द्र कुमार पासवान,सामुदायिक समन्वयक राज कुमार राम,ग्राम संगठन अध्यक्ष विमलेश देवी,सचिव गीता देवी,प्रमिला देवी,जेण्डर सीआरपी सीमा,बैंक सखी,सीआरपी सहित अन्य उपस्थित थे.